बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने महानगर संगठन में फेरबदल करते हुए शहर विधानसभा क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी मोहित सक्सेना को महानगर सचिव पद से पदोन्नत करते हुए महानगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर मोहित सक्सेना को कोषाध्यक्ष बनाए जाने का अनुरोध किया था। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने लखनऊ से मनोनयन संबंधी पत्र जारी किया। मोहित सक्सेना लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, राजेश मौर्या, शेर सिंह गंगवार, हैप्पी यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।