अशर्फी देवी नगर पालिका कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं ने मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग प्रदर्शनी लगाई

WhatsApp Image 2026-09-19 at 3.31.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।अशर्फी देवी नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भव्य ड्रॉइंग प्रदर्शनी, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं ने विकसित, स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को अपनी कला और विचारों के माध्यम से जीवंत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उझानी नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल और नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने छात्राओं द्वारा बनाई गई ड्रॉइंग और पोस्टरों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के विचार सुने।छात्राओं से परिचय प्राप्त करने के बाद नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि बेटियों की सोच ही नए भारत की दिशा तय करेगी। उन्होंने सभी छात्राओं की रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम की भावना की जमकर सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रतियोगिता में छात्राओं ने कहीं स्वच्छ भारत, कहीं डिजिटल इंडिया तो कहीं शिक्षित और सशक्त नारी के रूप में अपने सपनों के भारत को कैनवास पर उतारा। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रभावशाली विचार रखे।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने मेरे सपनों के भारत विषय पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बताया कि मेरे सपनों का भारत एक ऐसा देश होगा, जहां हर नागरिक समान अधिकारों का आनंद लेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसर सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध होंगे। गरीबी और अशिक्षा का नामोनिशान नहीं रहेगा। किसान खुशहाल होंगे, और उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। महिलाएं सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानित होंगी। हर गली और गांव में स्वच्छता और हरियाली होगी। जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव का अंत होगा, और सभी लोग एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम का भाव रखेंगे। विज्ञान, तकनीकी और कला के क्षेत्र में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। यह एक ऐसा देश होगा जहां शांति, समृद्धि और समानता का राज होगा।इस प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना रहा।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ,वसीम निकट खानम ,सरिता शर्मा ,सुषमा तिवारी ,शिल्पी गुप्ता, गुंजन गुप्ता, शालिनी वार्ष्णेय, रोहिल्ला नाज ,प्रेमलता शर्मा ,श्याम शर्मा ,अमीर बानो, पूजा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा !

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights