उझानी ।नगर के अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (पी.जी.) कॉलेज, उझानी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत ‘सेवा शपथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रहित और मानवता को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उपप्राचार्य श्री शिशुपाल सिंह जी ने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर छात्र वर्ग के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जी.एस. राणा एवं छात्रा वर्ग की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुचि गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। शपथ के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया। सभी को समाज सेवा, सहयोग, भाईचारे और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का विकास करना रहा!