सेवा संकल्प अभियान के निमित्त रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

WhatsApp Image 2026-09-17 at 11.39.06 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा जिला संगठन बरेली द्वारा आज आईएमए ब्लड बैंक, बरेली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया तथा समाज में मानव सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया।रक्तदान शिविर में 103 यूनिट रक्तदान हुआ।रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी जी एवं जिला अध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा एवं जिला पदाधिकारी ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का अत्यंत पुनीत कार्य है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर मनाना कार्यकर्ताओं की सेवा भावना को प्रदर्शित करता है।जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाएं।बृज क्षेत्र अध्यक्ष पूरण लाल लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सदैव सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शिविर में रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्य्क्ष पूरण लाल लोधी, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ डी से वर्मा, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय, प्रशांत पटेल, चंचल गंगवार, निर्भय गुर्जर वीरपाल गंगवार अंकित शुक्ला अजय सक्सेना राहुल साहू मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी आलोक गंगवार अभय चौहान ,शिवम शर्मा, नेहा कनोजिया,अमित सक्सेना, अजय अरोरा, ऋषभ बेनीवाल, हेमंत गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights