बीआरबी मॉडल स्कूल में विद्यालय संसद का भव्य शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह, छात्र-छात्राओं ने संभाली नेतृत्व की कमान
बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं में सत्र 2026-27 के लिए नवगठित विद्यालय संसद का शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह भव्य एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, सहयोग और सेवा भावना का विकास करना रहा। इस अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें पद एवं दायित्व के अनुरूप शपथ दिलाई गई। विद्यालय संसद में मोहम्मद अयान कक्षा 12-ए, ग्रीन सदन को प्रधान छात्र तथा शुभाना खानम कक्षा 12-बी, येलो सदन को प्रधान छात्रा बनाया गया। आर्यन कक्षा 11-बी, ग्रीन सदन को उप प्रधान छात्र तथा रिशिता सक्सेना कक्षा 11-सी, रेड सदन को उप प्रधान छात्रा का दायित्व सौंपा गया। सदन स्तर पर ग्रीन सदन से प्रियंशु पाल कक्षा 12-ए को सदन कप्तान एवं काशिका कक्षा 12-सी को उप सदन कप्तान, रेड सदन से सत्यम कक्षा 12-ए को सदन कप्तान एवं अपूर्वा कक्षा 11-सी को उप सदन कप्तान बनाया गया। येलो सदन से श्रेषी कक्षा 12-सी को सदन कप्तान एवं निहारिका कक्षा 11-सी को उप सदन कप्तान तथा ब्लू सदन से अनुरुद्ध वर्मा कक्षा 12-सी को सदन कप्तान एवं अदीबा कक्षा 11-सी को उप सदन कप्तान की जिम्मेदारी दी गई।
विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए नताशा कक्षा 11-सी, रेड सदन को साहित्य प्रभारी, हर्ष सक्सेना कक्षा 11-ए, ब्लू सदन को सांस्कृतिक प्रभारी, वंशिका कक्षा 12-सी, रेड सदन को पर्यावरण क्लब प्रभारी, अंश राठौर कक्षा 12-बी, रेड सदन को खेल कप्तान तथा प्रवीण कक्षा 11-सी, रेड सदन को उप खेल कप्तान बनाया गया। विद्यालय संसद में दलनायकों के रूप में रेड सदन से नम्रता, शिवांश, अल्ताशा एवं आशु, ब्लू सदन से तनिशा, गौरी साहू, सार्थक सक्सेना एवं अंजलि रस्तोगी, ग्रीन सदन से लायबा फातिमा, अर्पिता गौर, उत्कर्ष एवं फैक तथा येलो सदन से हर्षित, हर्षित, आयुष सक्सेना एवं अथर्व वैष को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह में नवनियुक्त छात्र-नेताओं ने अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त छात्र नेता अपने सकारात्मक नेतृत्व एवं कार्यों से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे और विद्यालय की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
















































































