बदायूँ। संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा संचालित ) के एम एस सी फिजिक्स के छात्र सुनील कुमार ने सी एस आइ आर- जे आर एफ और इलैजिबिल्टी फार असिस्टेंट प्रोफेसर उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने सुनील कुमार को महाविद्यालय परिवार सहित सम्मानित किया । प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि यदि हम ठान ले तो सफलता हमारे कदम चूमती है। सुनील कुमार ग्राम खेरिया रुद्र गुन्नौर के रहने वाले हैं।इनके पिता का नाम हुकुम सिंह है। सुनील कुमार संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान के एम एस सी का छात्र है ।जो लगातार जुझारू रुप से मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई करते रहे । अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता पिता को देते हैं। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल जी के द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सूर्य प्रताप गौतम, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी,डॉ रजनी गुप्ता, डॉ शुभ्रा शुक्ला, डॉ सौरभ नागर,डॉ राजेश सिंह, डॉ टेकचंद,आदि की गरिमामई उपस्थिति रही।