377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-09-18 at 7.28.57 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को 377 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हाईवे किनारे भूड़ा सैदपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर अफीम लेकर जा रहे थे। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया रात करीब 9:22 बजे गश्त के दौरान उपनिरीक्षक पवन कुमार और पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर जाहिद उर्फ अंडा पुत्र अली अहमद उर्फ भूरा, निवासी ग्राम टाह, थाना नवाबगंज, हाल निवासी अंधी गौटिया, भोजीपुरा तथा अनवार अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र इकबाल अहमद, निवासी वार्ड नंबर पांच धौराटांडा, भोजीपुरा को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 377 ग्राम अफीम बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हाईवे पर एक ट्रक चालक से अफीम खरीदी थी। वे इसे घर ले जाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। दोनों के खिलाफ थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि जाहिद के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनवार के खिलाफ भी एक पूर्व मुकदमा दर्ज बताया गया है। दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights