05 लाख दीपक से रोशन हुआ बदायूं, घर-घर से प्रधानमंत्री मोदी के लिए निकलीं मंगलकामनाएं
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम बदायूं में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शाम 6 से 7 बजे के बीच जिले के 2500 से अधिक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए। तथा इसी क्रम में भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम किया।इसी क्रम में जनपद में 5 लाख दीयों से रोशन हुआ बदायूं, घर-घर से प्रधानमंत्री मोदी के लिए निकलीं मंगलकामनाएं में डायट ऑडिटोरियम परिसर बदायूँ, मां भागीरथी घाट कछला,गंगा घाट अटेना, गौरीशंकर मंदिर, बालाजी धाम बदायूं, नगला देवी मंदिर, रानी लक्ष्मीबाई चौक, भामाशाह चौक, परशुराम चौक, बिनावर (गंगा एक्सप्रेसवे) बन कोटा (गंगा एक्सप्रेसवे) पापड़ दातागंज (गंगा एक्सप्रेसवे) बदायूँ स्टेडियम बदायूँ, पुलिस वेरीक पुलिस लाइन, एआरटीओ कार्यालय, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इसके साथ ही जिले के विभिन्न परिवर्तनकारी विकास स्थलों, प्रमुख सार्वजनिक चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी दीपोत्सव आयोजित किए गए।केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनभागीदारी का अवसर बना। बदायूं में बूथ स्तर से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। उन्होंने कहा कि दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का काम किया है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ आम परिवारों का जुड़ना इस आयोजन की विशेषता रही। उन्होंने कहा कि लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बदायूं में जिस तरह घर-घर दीप प्रज्ज्वलित हुए, उससे जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने बूथों पर सक्रिय भूमिका निभाई, वहीं नागरिकों ने भी अपने घरों में दीप जलाकर अपनी शुभेच्छाएं प्रकट कीं। यह सहभागिता कार्यक्रम को व्यापक बनाने वाली रही।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा दीप प्रज्ज्वलन के इस आयोजन में लोगों ने अपनी भावनाओं को सरल तरीके से व्यक्त किया। अनेक स्थानों पर परिवारों और सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर दीप जलाए। इससे सेवा संकल्प अभियान में सामाजिक सहभागिता को और विस्तार मिला।कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज,एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, जिलाधिकारी अविनाश कुमार राय, सीडीओ गामिनी सिंगला, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
















































































