सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बीडीए कार्यालय एवं प्रधानमंत्री आवासीय योजना में हुआ दीप प्रज्वलन
बरेली । मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रामगंगा नगर आवासीय योजना में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 5ः00 बजे रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-02 स्थित बरेली विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में तथा सेक्टर-01 स्थित प्रधानमंत्री आवासीय योजना में दीप प्रज्वलित किए गए।सेवा संकल्प अभियान का मूल भाव केंद्र सरकार के विगत वर्षों एवं राज्य सरकार के 9.5 वर्षों के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को “विकसित भारत-2047” के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। इसी भावना के अनुरूप बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, विकास, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अभिव्यक्त किया गया।प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का विशेष महत्व रहा। आवास प्रत्येक परिवार की मूलभूत आवश्यकता है और पात्र परिवारों को बेहतर एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना जनकल्याण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर आवासीय योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों एवं बेहतर जीवन-परिस्थितियों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा रामगंगा नगर आवासीय योजना सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से नागरिकों को सुव्यवस्थित आवासीय सुविधाएं एवं बेहतर अवस्थापना उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विकास कार्यों को जनसहभागिता से जोड़ते हुए सेवा एवं जनकल्याण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करने तथा विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्यक्रमों में भी व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई जाएगी।
















































































