बदायूं। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए युवा और तेजतर्रार नेता एडवोकेट जीशान फारूकी को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोनयन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर एडवोकेट जीशान फारूकी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे नगर में समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।