पिछले दिनों धान खरीदने में की थी गड़बड़ी बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने आज बुधवार को स्थानीय गल्ला मंडी में स्थित धान क्रय केन्द्र पर किसानों का धान खरीद कर बिचौलिये के माध्यम से धान की खरीद कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने आरोप में वांछित चल रहे केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल डीके गुप्ता ने बताया कि पिछली 26 नवम्बर को जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रकाश नारायन ने धान केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें केन्द्र पर कई ढेरियां रखी दर्शायी गयी तथा मौके पर उपस्थित धान के किसानों ने बताया गया कि उनके धान पिछले 10-12 दिन से केन्द्र पर पड़ा हुआ है। केन्द्र प्रभारी द्वारा उनके धान की तोल नहीं की जा रही है। किन्तु केन्द्र प्रभारी द्वारा लगातार खरीद दिखाई जा रही है। केन्द प्रभारी सुमित गुप्ता द्वारा बिचौलियो के माध्यम से धान क्रय किया जा रहा है। यह कृत्य स्वयं लाभ कमाने के उद्देश्य से किया जा रहा है तथा सरकार की महत्वकांशी कृषक हित में संचालित की जा रही न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना को प्रभावित किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी के इस कृत्य से वास्तविक किसानों में आक्रोश है। इससे शान्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है तथा शासन की छवि धूमिल हो रही है। जिसके बाद केंद्र प्रभारी सुमित गुप्ता के विरुध्द विभिन्न धाराओं में एक दिसंबर को रिपार्ट दर्ज की गई। जिसके बाद से सुमित गुप्ता फरार चल रहा था। बीते दिन एसआई अनिल कुमार राणा ने आरोपी केंद्र प्रभारी सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जिससे आज जेल भेजा है।