बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने एसओजी के सहयोग से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रैक्टर और ट्रॉली काटने का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने धौरा टांडा मार्ग स्थित एक धर्मकांटे के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की थी। 14 सितंबर को पुलिस टीम ने नैनीताल हाईवे स्थित जेकेएल मोटर्स के पीछे बंद पड़े भट्टे से मो. जुनैद निवासी मिटी डांडी, थाना बहेड़ी, फईम और सैफ उर्फ दिलशाद निवासी सिरौली किच्छा, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सोनालिका 60 डीआई ट्रैक्टर, ट्रॉली के चार पहिए रिम सहित, एक धुरा, कटे हुए पुर्जे, एलपीजी व ऑक्सीजन सिलेंडर तथा गैस कटर के दो पाइप बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रॉली को गैस कटर से काटकर बेचने की तैयारी की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक उनका एक साथी सलमान मौके से फरार हो गया। मामले में बीएनएस की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।