गणेश चतुर्थी पर हनुमान मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
बरेली। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को श्री गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना की भी उपस्थिति रही।
सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से दोपहर में शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। करीब दो दर्जन मनमोहक झांकियों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पवनपुत्र शौर्य ग्रुप के युवक-युवतियों ने आत्मरक्षा से जुड़े विभिन्न करतब और कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कलाकारों और सुसज्जित वेशभूषा में बैंड ने भी शोभायात्रा की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सिविल लाइंस में किप्स परिवार, अग्रवाल ब्रदर्स, दीनानाथ लस्सी, लोकेश अरोड़ा, शिवाजी मार्ग पर राकेश खंडेलवाल, मंगलम चैन, संजीव अवतार, महाराज जी ज्वैलर्स एवं होटल वसुंधरा, श्यामगंज में दिलीप खंडेलवाल, श्यामगंज चौराहा कमेटी, प्रेम शंकर अग्रवाल, सुशील खंडेलवाल, रवि अग्रवाल तथा गंगापुर चौराहा कमेटी ने भगवान गणेश की रथयात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया।
शोभायात्रा कुतुबखाना, शिवाजी मार्ग, मठ की चौकी, साहू गोपीनाथ, श्यामगंज, गंगापुर मोड़ और नागपंचमी मैदान होते हुए मारवाड़ीगंज स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। इसके बाद यात्रा बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंची, जहां विश्राम के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश की सुसज्जित प्रतिमा के साथ आकर्षक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। गणेश चतुर्थी के साथ ही बरेली में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया है, जो अनंत चतुर्दशी तक चलेगा।
शोभायात्रा में राजू खंडेलवाल, दिलीप खंडेलवाल, सुनील गुप्ता, अजय राज शर्मा, राजीव बूबना, पवन अरोड़ा, पंडित कैलाश शर्मा, अभिषेक गौड़, सुनील खंडेलवाल, डॉ. विनोद पागवानी, डॉ. विमल भारद्वाज, पवन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।
















































































