दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला,दी तहरीर

_1587664467
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में रहने वाली लङकी की शादी थाना कासगंज क्षेत्र के गांव से हुई है।शादी के बाद से ही ससुरालीजन विवाहिता से दहेज में लाखो रूपये की मांग करने लगे।मांग पूरी न होती देख ससुरालीजन ने विवाहिता के साथ मारपीट कर बच्चे को गोद से छीन घर से बाहर निकाल दिया।विवाहिता ने दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनो के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शुक्रवार को नगर के मौहल्ला अहिर टोला निवासी जवाहर लाल ने अपनी बेटी राखी की शादी तीन साल पहले कासगंज थाना सोरों क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी अंकुर उर्फ राहुल के साथ की थी।विवाहिता राखी के परिजनो ने बताया शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक-ठीक रहा तभी अचानक राखी का पति अंकुर उर्फ राहुल व ससुरालीजन उससे दो लाख रूपयें की मांग करने लगे।मांग पूरी न होती देख गुरुवार की दोपहर पति अंकुर उर्फ राहुल नशे में धुत्त होकर आया और अपनी पत्नी राखी से दो लाख की मांग करने लगा।जब राखी ने रूपये लाने को मना कर दिया।तो उसके पति व ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई कर बच्चा छीनकर उसको घर से निकाल दिया।राखी किसी तरह अपने मायके आयी और अपनी आप-बीती परिजनों को बताई।बेटी की आप-बीती सुना विवाहिता अपने पिता के साथ कोवताली आयी।कोतावाली में पति अंकुर उर्फ राहुल,ससुर ओमप्रकाश पुत्र तोताराम,नन्द कुं. कविता,राहुल,चचिया सास अनीता पत्नी चमन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights