तारों से बंधा गाटर युवक के सिर पर गिरा,हालत गंभीर,रैफर

11_06_2019-11bdn02_19304489_234637
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कछला माँ भागीरथी तट पर दूसरे जनपद से गंगा स्नान को ट्रेन से आये युवक जब स्टेशन से गंगा घाट की तरफ जा रहे थे तभी एक युवक के ऊपर गाटर गिर गया जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया।जिला अस्पताल में युवक की हालत बिगडती देख हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की सुबह जनपद आगरा के ग्राम खेडिया मोड़ निवासी पंकज (20) पुत्र हुकुम सिंह अपने दोस्त अजय और दीपक के साथ दो दिन पहले कासगंज रिश्तेदारी में आया था।आज सुबह तीनों दोस्त ट्रेन द्धारा कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला माँ भागीरथी तट पर गंगा स्नान करने आये थे।तीनों दोस्त ट्रेन से उतरकर स्टेशन के पीछे वाले रास्ते से गंगा स्नान करने घाट पर जा रहे थे।स्टेशन के पीछे वाले रास्ते पर रेलवे ने तार से गाटर बांधकर रास्ता बन्द कर दिया है।अजय और दीपक तारों के बीच में होते हुए निकल गये।वहीं पीछे आ रहे पंकज ने गाटर को पकड़कर जब निकलना चाहा तो तारों से बंधा गाटर उसके सिर पर गिर गया जिससे वह लहुलुहान हो गया।पंकज की चीख सुन उसके दोस्त अजय और दीपक भागते हुए उसके पास पहुंचे।खून में लथपथ पंकज को देख उनके होश उड़ गये।चीख-पुकार की आवाज सुन भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी।घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल पंकज को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।जिला अस्पताल में चिकित्सको ने युवक की हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर बरेली रैफर कर दिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights