मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

अखिलेश यादव का संदेश लेकर बरेली पहुंचे एमएलसी किरण पाल कश्यप, कश्यप समाज के साथ की बैठक

September 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधान परिषद सदस्य किरण पाल कश्यप रविवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र के कश्यप समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति और समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक से पहले सपा नेताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
बैठक को संबोधित करते हुए किरण पाल कश्यप ने कहा कि वह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संदेश लेकर कश्यप समाज के बीच आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कश्यप समाज की सबसे अधिक उपेक्षा और उत्पीड़न हुआ है तथा समाज के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को कमजोर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने समाज से एकजुट होकर 2027 में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की और संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने भी भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और संविधान को कमजोर करने के आरोप लगाए तथा 2027 में सपा सरकार बनाने की अपील की।बैठक के दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन युवाओं ने धीरज राजपूत और रवि कश्यप के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कश्यप समाज के कई प्रमुख लोग, सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights