बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला (आईएएस) ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ ने रिकॉर्ड रूम और कॉन्फ्रेंस रूम का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांचने के साथ ही विभिन्न कार्मिकों के पटल का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था द्वारा कराए गए कार्यों का इन्वेंटरी के अनुसार मिलान कर उनकी गुणवत्ता एवं स्थिति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने यूपीसीडको के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि रिनोवेशन एवं सुंदरीकरण कार्य में जो भी कमियां रह गई हैं, उन्हें जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यदायी संस्था यूपीसीडको के अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी और प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।