पेंशन के इंतजार में भटक रहे हजारों लाभार्थी, कांग्रेस ने विकास भवन पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-09-09 at 5.00.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से मिलने वाली विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन समय से खातों में न पहुंचने से जिले के हजारों लाभार्थी परेशान हैं। पेंशन की जानकारी के लिए लाभार्थियों को विकास भवन और बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसी समस्या को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य चौधरी वफाती मियां के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुष विकास भवन पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार को सौंपा।
चौधरी वफाती मियां ने कहा कि जनपद में 15 ब्लॉक और एक हजार से अधिक गांव हैं। इनमें बड़ी संख्या में निराश्रित विधवा, वृद्धजन और दिव्यांगजन समाज कल्याण विभाग की पेंशन पर निर्भर हैं। पेंशन वर्ष में चार बार, प्रत्येक तीन माह के बाद लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है। अप्रैल, मई और जून की पेंशन जुलाई के प्रथम सप्ताह तक मिल जानी चाहिए थी, लेकिन दो माह से अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक कई लाभार्थियों के खातों में पेंशन नहीं पहुंची है।
उन्होंने कहा कि गरीब वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन इसी आर्थिक सहायता के सहारे अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते हैं। पेंशन के लिए उन्हें विकास भवन और बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी लेने पर बजट न होने की बात कहकर लाभार्थियों को टाल दिया जाता है।
जिला महासचिव आलोक कुमार और जिला सचिव अहमद अमजदी ने कहा कि सरकार एक ओर विकास के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब और बेसहारा लोगों को मिलने वाली पेंशन भी समय से नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों की परेशानी को समझने की जरूरत है।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव जाबिर जैदी और एससी-एसटी विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने मांग की कि पेंशन जारी होने की निश्चित तारीख सार्वजनिक की जाए, ताकि लाभार्थियों को बार-बार विकास भवन और बैंकों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि 20 सितंबर तक यदि लाभार्थियों के खातों में पेंशन नहीं पहुंची तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
इस दौरान जिला महासचिव आलोक कुमार सिंह, जिला सचिव अहमद अमजदी, मुनेंद्र कनौजिया, राजीव गांधी विचार मंच के जिलाध्यक्ष इकरार अली, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी, जिला सचिव बन्ने खां, मोहम्मद राशिद, रेशम बत्ती, जरीना, फूलवती, रुखसाना, जैन वीरा देवी, रूप राम, सलोनी देवी, मीणा, मथुरा राम, बेटी वीरवती, सोमवती, मेहपारा, दिलजान, मेवाराम, कैलाश देवी, दिलवरी, महबूबन, नेमबती सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights