देवनागरी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने थिएटर में देखी ‘हनुमान अंश, विद्यालय ने किया पूरा थिएटर बुक
उझानी :- देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षिक एवं मनोरंजक गतिविधि के अंतर्गत ‘हनुमान लंग्श’ फिल्म के प्रदर्शन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से फिल्म दिखाने के लिए विद्यालय की ओर से पूरे थिएटर को बुक किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं ने उत्साह और आनंद के साथ फिल्म का अनुभव किया।विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिल्म को बड़े पर्दे पर सामूहिक रूप से देखकर खूब आनंद लिया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पौराणिक कथाओं, साहस, कर्तव्य, संस्कार एवं सकारात्मक सोच से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी मिले।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.एम. शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें रचनात्मक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ना भी आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सीखने के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।विद्यालय के डायरेक्टर ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ते हुए उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के सकारात्मक अनुभव उनकी स्मृतियों का हिस्सा बनते हैं।फिल्म देखने पहुंचे विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूल की ओर से थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा। बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के साथ दोस्तों और सहपाठियों के साथ समय बिताने से उन्हें पढ़ाई से अलग एक नया और आनंददायक अनुभव मिला। विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ रहकर उनकी व्यवस्था एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी द्वारा आयोजित यह फिल्म प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सकारात्मक मूल्यों से जुड़ने का एक यादगार अवसर बना।
















































































