बदायूं। जेएस पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई एनएसएस की दोनों इकाइयों तथा मेरा युवा भारत, बदायूं, खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पूछे गए विभिन्न प्रश्नों को तत्परता, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हल किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता से कार्यक्रम में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी बौद्धिक क्षमता और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, ज्ञान, जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर विकास यादव, उपप्राचार्य राहुल कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मेरा युवा भारत, बदायूं की ओर से जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह एवं कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र पाल सिंह ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।