बदायूं। डायट स्थित ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया l एपीएम पीजी कॉलेज उझानी से अर्थशास्त्र विभाग की प्रवक्ता डॉ सूची गुप्ता व छात्र छात्राओं मे नंदिनी तोमर,पुलकित शाक्य,कमल सिंह, सत्यम,सुधीर सिंह आदि ने इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया इस कार्यशाला के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई विभिन्न योजना की जानकारी दी गईI जैसे लोगों को छोटे-छोटे उद्योग करने के लिए बिना इंटरेस्ट के लोन की व्यवस्था है बिना किसी अनावश्यक डॉक्यूमेंट के बिना इंटरेस्ट के 5 लाख से 25 लाख तक का लोन लेकर अपना छोटा-मोटा उद्योग शुरू कर सकते हैं l मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ मैडम गामिनी सिंगला जी को आमंत्रित किया गयाl जिन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों को उद्योगों के विषय में जानकारी दी l व सभी घरेलु व कम पढ़ी लिखी महिलायों क़ो अपना स्वम का रोजगार करने के लिए प्रेरित किया l