बरेली । दवा लेने जा रहे हैं भाई बहन को कार ने टक्कर मार दी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान बहन चांदतारा की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा , भाई मोहम्मद मुस्लिम का इलाज निजी अस्पताल ने चल रहा है। जिला बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द के रहने बाली 30 वर्षीय चांदतारा पत्नी फिरदौस साथ में उसका भाई मोहम्मद मुस्लिम दोनों मोटरसाइकिल से दवा लेने बदायूं जा रहे थे रास्ता में गांव शखानू पेट्रोल पम्प के पास बदायूं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें चांद तारा और मोहम्मद मुस्लिम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को बदायूं अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दोनों को बरेली अस्पताल को रेफर कर दिया दोनों का इलाज बरेली के अस्पताल में चल रहा था चांदतारा की इलाज के दौरान मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहम्मद मुस्लिम का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है पुलिस ने चांदतारा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा ।