बरेली। उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल के अध्यक्ष एवं एडवोकेट गौरव सक्सेना के नेतृत्व में चल रहे “मिशन 124” जनसंपर्क एवं जनसंवाद अभियान को व्यवस्थित और पेशेवर स्वरूप देने के लिए वार्ड व बूथ स्तर पर टीम गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बैठक में जनसंपर्क, जनसंवाद, परिचय यात्रा और क्षेत्रीय गतिविधियों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों की क्षमता और क्षेत्रीय जिम्मेदारियों के अनुसार दायित्व सौंपे गए तथा उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया। मिशन के तहत प्रत्येक वार्ड में टीम और हर बूथ पर बूथ कैप्टन नियुक्त किए जाएंगे, जो स्थानीय स्तर पर लोगों से संवाद और फीडबैक जुटाने का कार्य करेंगे। गौरव सक्सेना ने कहा कि मिशन 124 का उद्देश्य केवल टीम बनाना नहीं, बल्कि प्रशिक्षित और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं का नेटवर्क तैयार करना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं, सुझावों और जनसरोकारों का दस्तावेजीकरण कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। बैठक में व्यापारी, युवा, अधिवक्ता, स्वरोजगारी और वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान दिलीप खुराना, अवधेश कुमार त्रिवेदी, अमित कंचन, पुनीत अनेजा, शिवम सक्सेना, चेतन गुज्जराल, अंकित खंडूजा, रॉबिन जायसवाल, मोहम्मद सैफ, ऋषभ मेहरोत्रा, नीरज त्यागी, शैलेंद्र सिंह, रचित जौहरी, जय सक्सेना, आकाश शर्मा, केतन अरोड़ा और तरुण किशोर गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। बैठक के बाद रात्रि सहभोज का भी आयोजन किया गया।