उझानी। शिक्षक दिवस के अवसर पर होटल वेलकम वाई आई0टी0सी0 द्वारका नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट को राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए विद्यालय को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनके साथ-साथ विवेक सिंह भी उपस्थित रहे । इस समाचार से विद्यालय में हर्ष का माहौल है तथा सभी गर्व व आनंद के साथ अपार प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। यह पुरस्कार विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सर्वांगीण विकास, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों, सहयोगी अभिभावकों और संपूर्ण स्कूल समुदाय के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। यह मान्यता हमें उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करते रहने तथा छात्रों को सीखने, आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के लिए बड़े अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है। यह उपलब्धि प्रधानाचार्य व निदेशक के विजन व प्लानिंग का ही प्रतिफल है।