बिल्सी। तकनीकी कारणों से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 20 घण्टे तक ठप रहने के बाद नगर के उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पंहुच कर घेराव किया। साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। नगर की टीचर्स क़ॉलोनी निवासी एवं शिक्षक नेता सुरेश चंद्र चौधरी ने कहा कि नगर में बिजली संकट से जनता काफी दुखी है। वहीं विभाग जुगाड़ कर आपूर्ति को चालू कर देता है। जिसके कारण नगर के उपभोक्ताओं को शासन के मुताबिक पर्याप्क बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उन्होने कहा कि विभाग ने शीघ्र बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया तो उपभोक्ता व्यापक स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगें। इस मौके पर सपा नेता इकरार अहमद, ग्रीश कुमार, अन्नू तिवारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।