बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव लहरा असदुल्लापुर के निवासी एवं दिव्यांग शबलू को आज गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी द्वारा नया राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया। ताकि वह अपना जीवनयापन उचित ढंग से कर सके। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जो भी व्यक्ति राशन के लिए पात्र है और उसका किसी कारणवश राशन नहीं बन सका है। वह उनके कार्यालय में आकर संपर्क कर सकता है। उन्होने कहा है कि शासन की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति राशन मिलना चाहिए। इसलिए लोगों को चाहिए वह जागरुक होकर पात्रता श्रेणी को ध्यान में रखते हुए अपना राशन कार्ड बनावा सकते है। आज जैसे ही शब्लू को राशन कार्ड पूर्ति निरीक्षक ने भेंट किया तो वह खुशी से झूम उठा। इस मौके सोनू कुमार, संदेश शर्मा, विवेक शर्मा, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।