ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

WhatsApp Image 2026-09-06 at 12.51.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। समरेर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जानकारी दी।
जेएस हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की प्रीति चौहान ने ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत मादक पदार्थों से बच्चों को दूर रखने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की डोली परामर्शदाता ने महिलाओं और बच्चों के लिए 112, 1090, 181, 102, 108 और 1098 हेल्पलाइन की जानकारी दी।
जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह ने पॉक्सो एक्ट तथा कन्या सुमंगला, बाल सेवा, स्पॉन्शरशिप और निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य ने बाल विवाह रोकने और महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने मिशन वात्सल्य के तहत बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और असुरक्षित बच्चों के रेस्क्यू एवं पुनर्वास की जानकारी दी। मुख्य सेविका सोनम गौतम ने 1098 हेल्पलाइन के बारे में बताया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights