बरेली । फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में शनिवार को भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान राधा कृष्ण एवं अन्य झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान ठाकुरद्वारा मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की पालकी की शोभा यात्रा निकाली गई। जो आकर्षण का केंद्र रही कस्बे में जगह जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए यहां मटकी फोड़ कार्यक्रम की शुरुआत पुराना कपड़ा बाजार अंसारी मोहल्ले से होती है इसके बाद सीको वाली गली मुख्य मार्ग पर होते हुए जगह जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जानकारी के अनुसार शनिवार को कस्बे में माखन मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा में झांकियों आकर्षक केन्द्र रही। शोभायात्रा का सनातन वैश्य महासभा के पदाधिकारीयों ने पूजन कर शुभारंभ किया। शोभायात्रा जानकी देवी इंटर कॉलेज के पास प्रकाशी लाला के शिव मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार में घूमती हुई लोधी नगर चौराहा होते हुए भिटौरा स्टेशन से होकर ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, पूर्व चेयरमैन केपी मौर्य,व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल, प्रेमपाल गंगवार, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, राजकपूर गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, अमित गोयल, सतीश चच्चा, सीपू लाला मयंक गंगवार आदि तमाम लोग मौजूद रहे सुरक्षा के मद्देनजर सीओ हाइवे देवेश सिंह थाना प्रभारी प्रवीन कुमार चौकी प्रभारी आदेश कुमार के साथ एक प्लाटून पीएसी मुस्तैद रही