बदायूं। बदायूं क्लब के उपाध्यक्ष एवं आजीवन सदस्य तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुवेंद्र कुमार माहेश्वरी के पुत्र एवं क्लब के आजीवन सदस्य डॉ. पीयूष माहेश्वरी का शुक्रवार को शाम चार बजे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से बदायूं क्लब के सदस्यों, चिकित्सा जगत एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. पीयूष माहेश्वरी के निधन पर बदायूं क्लब के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सभी ने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। उनके निधन को परिवार, मित्रों एवं परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।