उझानी :- डॉ॰ मनीष कुमार सिंह को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिविश्वविद्यालय, मेरठ ने कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी-बदायूं का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक डॉ. मनीष कुमार सिंह वर्तमान में विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र उझानी-बदायूँ का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। प्रेस वार्ता संवाद में डॉ॰ मनीष कुमार सिंह ने बताया की किसानों की खेती में कम लागत लगा कर जादा मुनाफा पाने के लिए किसानों को कृषि के नवीन तकनीकों को अपनाने की आवश्यता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने जो जिम्मेंदारी उन्हें सौंपी है उसपर वो पूरी निष्ठा से विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रया