किड्स बागबान प्ले स्कूल में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
बदायूं। कृष्णा पार्क स्थित किड्स बागबान प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक झांकियों से सजाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण, राधा, गोप-गोपियों और बाल सखाओं की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे तो पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलू शर्मा ने बच्चों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं, प्रेम, मित्रता, साहस, सदाचार और कर्तव्य पालन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने ‘अच्युतम केशवम्’, ‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला’, ‘छोटी-छोटी गैया’, ‘राधे-राधे’ और ‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो’ सहित विभिन्न भजनों एवं गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण नृत्य, कृष्ण-लीला, माखन चोरी और कृष्ण-राधा की झांकियों ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।
मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र
जन्माष्टमी समारोह में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम बच्चों के लिए विशेष आकर्षण रहा। नन्हे-मुन्नों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष और तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में अरीव, अवन्या सक्सेना, अलमान हसन, हुम्मे कुलसुम, दृश्या सिंह, दिव्यांशी शर्मा, युवांश राठौर, व्याख्या, वृंदावृंदेश्वरी, उम्मे ऐमन, अदिति सिंह, अवनि झा, माधव चौहान, समर्थ कश्यप, रुद्रांश सिंह, आरव चौहान, अनन्या, एकता साहू, सर्वज्ञ शर्मा, आरना वर्मा, आरव साहू, अनायज़ा खान, अबीरा खान, अनमता, सनाया, एरिक, धैर्य वर्धन, स्पर्श मिश्रा, उम्मत, तृप्ति, देव साहू, आरोही साहू, रिशु, मोहम्मद हुसैन, सना, मोहम्मद श्यान, शिवांश कश्यप, तेजसी, सिद्धार्थ सिंह, पार्थवी सिंह, आरव झा, प्रथम सूरी आदि बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कोऑर्डिनेटर हर्षना रस्तोगी ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों के सहयोग और बच्चों के उत्साह से ऐसे आयोजन और भी यादगार बनते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों की खुशी, उत्साह और कृष्ण भक्ति ने समारोह को यादगार बना दिया।
















































































