ब्लूमिंगडेल स्कूल में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का अलंकरण समारोह हुआ, शपथ ग्रहण की
बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित रस्तोगी द्वारा किया गया। तत्पश्चात् विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथि का अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके पद के अनुरूप बैज एवं सैशे प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें हेड बॉय श्रेष्ठ गुप्ता, हेड गर्ल पूर्वी सक्सेना, वाइस हेड बॉय देव रस्तोगी, वाइस हेड गर्ल तान्या पटेल, डिसिप्लिन हेड बॉय शौर्य गुप्ता, डिसिप्लिन हेड गर्ल जजा खान, स्पोर्ट्स कैप्टन मोसिस, खुशी, ‘संतोष सदन’ कैप्टन अग्रिमा पाल, हाजरा, ‘धैर्य सदन’ कैप्टन गौरांशी, फैज खान, ‘सच्चाई सदन’ कैप्टन अग्रिम पाठक, बलरीन कौर, ‘धर्म सदन’ कैप्टन पावनी सक्सेना, आरोही गुप्ता, फिट स्क्वॉड कैप्टन दीप्ति कौशल, एडिटोरियल हेड रिफा वसीम, कल्चरल हेड तहरा, एन0सी0सी0 में सीनियर अंडर ऑफिसर सौम्या गौतम, कैडेट अंडर ऑफिसर यामिनी गुप्ता, कंपनी क्वार्टर मास्टर अभिनव सिंह, सार्जेंट पदवी सिंह तथा कॉर्पाेरल दृष्टि अग्रवाल सहित अन्य छात्र पदाधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय, विद्यार्थियों एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निभाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।” उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने व्यवहार, अनुशासन एवं कार्यों से अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करें।
विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहन्दीरत्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में छात्र परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह एवं गौरवपूर्ण वातावरण से परिपूर्ण रहा। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता एवं श्वेता मेंहदीरत्ता, परशुराम मिश्रा, कोऑर्डिनेटर अंजला सोनी, प्रदीप बत्रा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता सैफ उद्दीन ने किया।
















































































