बदायूं। अल्फाबेट्ज़ इंटरनेशनल प्रीस्कूल में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक धर्मेंद्र यादव एवं निर्देशिका सुमन यादव ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं स्टाफ को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थी राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सज-धज कर आए, जिसने सबका मन मोह लिया। संस्थापक श्री धर्मेंद्र यादव ने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं के बारे में बताया।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया और जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या महिमा राघव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।