ओडीओसी कार्यशाला का आयोजनउद्यमियों को पैकेजिंग एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की दी गई जानकारी

WhatsApp Image 2026-09-01 at 6.07.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ: 01 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) कार्यक्रम के संबंध में बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के ओडीओपी उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुरूप तैयार कर उनके बाजार विस्तार को बढ़ावा देना रहा।
बैठक में बताया गया कि जनपद बदायूँ के लिए एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ा, मावा वाली मिठाइयां एवं लौंग व्यंजन के रूप में चयनित हैं। इन उत्पादों को आधुनिक एवं आकर्षक पैकेजिंग के माध्यम से बाजार में बेहतर पहचान दिलाने तथा उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं उद्यमियों को निर्देशित किया कि ओडीओसी योजना के अंतर्गत चयनित उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग में आवश्यक सुधार लाते हुए उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए। उन्होंने उद्यमियों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, उचित लेबलिंग एवं पैकेजिंग मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।
कार्यशाला में भारतीय पैकेजिंग संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा उद्यमियों को सुरक्षित एवं स्मार्ट पैकेजिंग, पैकेजिंग सामग्री के उचित चयन, उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने, लेबलिंग तथा बारकोड सहित आधुनिक पैकेजिंग प्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य उत्पादों के लिए आवश्यक खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा उद्यमियों को लाइसेंस एवं पंजीकरण के लिए आवेदन करने में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद के स्थानीय उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग एवं गुणवत्ता के साथ बाजार उपलब्ध कराने से स्थानीय उद्यमियों को लाभ मिलेगा तथा ओडीओपी उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यशाला में प्राप्त सुझावों एवं जानकारी को अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के अधिकारी तथा ओडीओपी एवं पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़े उद्यमी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights