महापौर डॉ उमेश गौतम के कार्यक्रम में भगदड़ की अफवाह से हड़कंप के मामला ने परिजनों ने बताई घटना की सच्चाई

WhatsApp Image 2026-09-01 at 5.55.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । महापौर डॉ. उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम के बाद शहर में भगदड़ की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह दावा किया गया कि कार्यक्रम में भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई। हालांकि मृतका के परिजनों ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है।
मृतका मधु के पति भगवान सिंह फौजी ने बयान जारी कर कहा कि उनकी पत्नी रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं और कार्यक्रम से ठीक सुरक्षित घर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें तत्काल मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
भगवान सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी पहले से बीमार रहती थीं और उनकी मौत भगदड़ में दबने से नहीं हुई। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सत्यता जाने किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।
परिजनों के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि महिला की मौत बीमारी के कारण हुई थी, जबकि कार्यक्रम में भगदड़ की बात केवल अफवाह साबित हुई। दूसरी बात हर व्यक्ति के पास मोबाइल है कही भी कोई घटना होती है तो व्यक्ति उसे तुरंत मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेते है अगर उमेश गौतम के रक्षाबंधन कार्यक्रम में भगदड़ हुई तो किसी ने वीडियो क्यों नहीं बनाई और सोशल मीडिया पर क्यों नहीं डाली क्योंकि सब अफवाह थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights