बदायूं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस को समर्पित हजूर साहिब जाने वाली ट्रेन के यात्रियों का सिख समाज द्वारा स्वागत एवं सेवा की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, पंजाबी मोहल्ला में श्री नानकमत्ता साहिब से आए प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों का नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरोपा भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह, महासचिव सरदार अमरजीत सिंह, सचिव सरदार हरभजन सिंह, सरदार गुरवंत सिंह सोनी, सरदार गुरमीत सिंह मीत, सरदार भगवान सिंह, प्रचारक सरदार शमशेर सिंह तथा जे.डी. सिंह का स्वागत किया गया। इसके उपरांत सिख समाज की ओर से बदायूं रेलवे स्टेशन पर हजूर साहिब जाने वाली ट्रेन से यात्रा करने वाली साध संगत के लिए लंगर सेवा आयोजित की गई। यात्रियों को श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ भोजन कराया गया। इस दौरान भक्ति जागरण समाज सेवा समिति के सदस्यों ने भी साध संगत को कोल्ड ड्रिंक एवं पानी वितरित कर सेवा की। श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह ने बदायूं में सेवा आयोजन में सहयोग करने वाले रजनी अनेजा, सरदार भगत सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार प्रितपाल सिंह, जगजीत बोरा, दलजीत सिंह एवं संजय कोचर को सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सरदार गुरदीप सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं भक्ति जागरण समाज सेवा समिति के सदस्यों का निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हजूर साहिब जाने वाली ट्रेन में प्रत्येक मंगलवार को लंगर सेवा जारी रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान संगत ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।