बाबा इन्टरनेशनल स्कूल का 12वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया

WhatsApp Image 2026-09-01 at 4.12.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी: । शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, उपलब्धियों और विकास के 12 गौरवशाली वर्षों की यात्रा को यादगार बनाते हुए विद्यालय में 12वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से हुआ। सुंदरकांड के भक्तिमय पाठ से विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। सभी ने श्रद्धा एवं एकाग्रता के साथ पाठ में सहभागिता की तथा विद्यालय की निरंतर प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और समस्त विद्यालय परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
सुंदरकांड पाठ के पश्चात केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय व कृति वार्ष्णेय एवं विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने केक काटकर 12 वर्षों की उपलब्धियों और सफल यात्रा की खुशी में सभी को 12वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। केक कटिंग के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सभी ने इस विशेष अवसर को एक-दूसरे के साथ खुशी साझा करते हुए मनाया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय एवं चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय ने समस्त स्टाफ को 12वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 2014 में विद्यालय की स्थापना हुई थी स्थापना दिवस स्मरण का दिन है उत्सव का दिन है, पिछले 12 वर्षों में जो हासिल हुआ है उसका जश्न मनाने का दिन है, और जो आने वाला है उसके लिए तैयार रहने का दिन है।विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यालय की अब तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 12 वर्षों का यह सफर निरंतर मेहनत, समर्पण, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों, रचनात्मकता, खेलकूद एवं विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति की है।विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समर्पण को इस गौरवशाली यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही आने वाले वर्षों में विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर प्रदान करने का संकल्प लिया गया।विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने कहा कि विद्यालय का 12वाँ स्थापना दिवस केवल एक समारोह नहीं, बल्कि 12 वर्षों की उपलब्धियों, संघर्षों, अनुभवों और अनगिनत यादों को संजोने तथा भविष्य के नए लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का अवसर रहा।पूरे विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर विद्यालय की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights