समाजवादी युवजन सभा बदायूं ने मैथिल समाज की विशेष बैठक का किया आयोजन

IMG-20210902-WA0017
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज समाजवादी युवजन सभा बदायूं के द्वारा मैथिल समाज की विशेष बैठक का आयोजन  समाजवादी पार्टी कार्यालय गांधीनगर बदायूं पर किया गया।  बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिजनौर से पधारे समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आशुतोष विश्वकर्मा रहे जिनका समाजवादी युवजन सभा बदायूं एवं मैथिल समाज ने फूल मालाओं के साथ अभिनंदन व स्वागत किया एवं बैठक की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा बदायूं के जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश “भानु” ने की तथा विशिष्ट अतिथि राजपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष मैथिल समाज एवं सोमेंद्र यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी बदायूं रहे। पूरे जनपद से पधारे मैथिल समाज के प्रमुख जिम्मेदार लोगों के बीच  मुख्य अतिथि आशुतोष विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैथिल समाज  अलग-अलग बटा हुआ है जिस को संगठित होना होगा। समाजवादी पार्टी के  वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा जी ने समाज के लिए बहुत संघर्ष किया है तथा मैथिल समाज का उत्कृष्ट भविष्य समाजवादी पार्टी में ही है। उन्होंने बताया समाजवादी सरकार बनते ही गोमती रिवरफ्रंट लखनऊ के किनारे भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगाई जाएगी एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे।  आप सभी लोग समाज के लोगों को संगठित करते हुए गांव गांव आसपास लोगों को समझाएं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताएं। उन्होंने कहा 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा के अवसर पर लखनऊ में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के द्वारा बड़े सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रहेंगे। बदायूं जनपद एवं अन्य जनपदों से  मैथिल समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे, आप सभी लोगों से आवाहन है समाज के लोगों को जोड़कर अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचे और विश्वकर्मा समाज की ताकत को दिखाएं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश  ने कहा मैथिल समाज एक बहुत ही सीधा और सच्चा समाज है तथा बड़े मजबूत और संघर्षशील लोग हैं, आप के मान सम्मान की लड़ाई को समाजवादी पार्टी हमेशा लड़ती आई है और  लड़ती रहेगी । अतः सभी लोग संगठित होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करें।  विशिष्ट अतिथि  पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने कहा हमारा समाज पूरी तरह से आदरणीय  राम आसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में अखिलेश यादव के साथ है और हम सभी मिलकर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा मैथिल समाज का हित और सम्मान समाजवादी पार्टी के अलावा कहीं नहीं है अन्य पार्टियां सिर्फ गुमराह करने का काम करतीं हैं, किसी के बहकावे में ना आएं सभी लोग सजग रहें सचेत रहें और एकजुट होकर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सोमेंद्र यादव, युवजन सभा के जिला सचिव श्रवण कुमार विश्वकर्मा, पीयूष शर्मा,मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष स्वाले चौधरी एवं प्रदेश सचिव फैजान आजाद, अतुल पटेल, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, राजवीर विश्वकर्मा, विशेष विश्वकर्मा ने भी विचार व्यक्त किए तथा 17 तारीख को विश्वकर्मा पूजा में लखनऊ पहुंचने का सभी ने आव्हान किया। बैठक में ऋषि पाल सिंह, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार पिंकू,राजपाल सिंह राजीव विश्वकर्मा, राहुल शर्मा, दीपक शर्मा, यशवीर शर्मा, पुष्प वीर विश्वकर्मा, विशेष शर्मा, अमित चौधरी, शिवराज सिंह, रोहिताश विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, रजत शर्मा, रवि शर्मा, मोहित विश्वकर्मा इत्यादि भारी संख्या में मैथिल समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन समाजवादी युवजन सभा के जिला सचिव श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights