बदायूं।सालारपुर क्षेत्र के स्कूलों का बीएसए ने बुधवार को निरीक्षण किया। बीएसए को निरीक्षण में कई स्कूलों से शिक्षक मिले गायब । जिनसे बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने सालापुर के संविलियन विद्यालय घटपुरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय उसैता, प्राथमिक विद्यालय पस्तौर माफी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मई रजौ, प्राथमिक विद्यालय मई रजौ, संविलियन विद्यालय अर्सिस, प्राथमिक विद्यालय वर्खिन, संविलियन विद्यालय युसुफनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीएसए को कई जगहों पर शिक्षक गायब मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गायब मिले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।