बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में व्यवसाय प्रबंधन संकाय के नए संकायाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रो. त्रिलोचन शर्मा को व्यवसाय प्रबंधन संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में प्रोफेसर शर्मा व्यवसाय प्रबंधन विभाग के विभाग अध्यक्ष भी है इसके साथ ही संकाय अध्यक्ष बनने के साथ होटल मैनेजमेंट विभाग के विभाग अध्यक्ष भी हो गए हैंविज्ञप्ति में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (यथा संशोधित) की धारा 27 के खंड 4 में उल्लिखित प्रावधानों के तहत कुलपति के आदेश के अनुपालन में यह नियुक्ति की गई है। प्रो. त्रिलोचन शर्मा वर्तमान में व्यवसाय प्रबंधन विभाग, विश्वविद्यालय परिसर में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। प्रोफेसर त्रिलोचन शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए कई सारे अवार्ड और सम्मान भी मिल चुके हैं उनके द्वारा दो पेटेंट 10 किताबें 57 रिसर्च पेपर पब्लिश्ड और प्रेजेंट किए जा चुके हैं उनकी नियुक्ति 24 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2029 तक अथवा अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को सूचना जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कुलसचिव की ओर से जारी पत्र की प्रतियां नव नियुक्त संकायाध्यक्ष समेत विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों, निदेशक शोध, विभागाध्यक्षों, मीडिया प्रभारी, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं। प्रोफेसर त्रिलोचन शर्मा को संकाय अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रबंधन विभाग एवं होटल मैनेजमेंट विभाग के सभी शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारी द्वारा बधाई दी गई