कान्हा उपवन गौशाला में आदा दर्जन गोवंश मृत मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों का हंगामा

WhatsApp Image 2026-08-29 at 4.30.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम नदौसी स्थित कान्हा उपवन गौशाला में शनिवार सुबह आधा दर्जन से अधिक गोवंश मृत मिलने की सूचना पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि मृत गोवंशों को गोपनीय तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बाहर ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गौशाला पहुंच गए और ट्रॉली को रोक लिया।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक , राष्ट्रीय सेवा संघ के नेता सोनू ठाकुर, अखिल भारत हिंदू सभा के पंकज पाठक तथा हिंदू जागरण मंच के अरुण कुमार फौजी सहित कई हिंदू संगठन अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मृत गोवंशों से भरी ट्रॉली पकड़कर विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हिंदू संगठनों का आरोप है कि गौशाला परिसर में अभी भी कई मृत गोवंश मौजूद हैं और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
स्थिति को देखते हुए सीबीगंज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई। सीओ द्वितीय , नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल गौशाला पहुंचे । एहतियात के तौर पर सुबह से गौशाला का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
गौशाला के बाहर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गेट खुलवाकर अंदर निरीक्षण कराने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस होती रही। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जबकि पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। मामले की जांच और मृत गोवंशों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights