उझानी में स्कूल जा रहे छात्र पर युवको ने चाकू से हमला कर किया घायल,रैफर

WhatsApp Image 2021-09-01 at 7.34.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में रहने वाला छात्र साइकिल से कॉलेज पढ़ने जा रहा था।वह साइकिल से जैसे ही थाना क्षेत्र के बदायूं-कछला मार्ग पर एक खेत के समीप पहुंचा तभी नगर के दो युवको ने साइकिल सवार छात्र को रोक लिया और उसे मारने-पीटने के बाद छात्र पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान छात्र को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां छात्र की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।वहीं घायल छात्र के पिता ने दो युवको के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

बुधवार की सुबह नगर के मौहल्ला बाजार कलां निवासी फरमान (17) पुत्र इरफान नगर की नवीन गल्ला मंडी समिति बाईपास पर स्थित हरविलास गोयल इंटर कॉलेज में 12 वीं क्लास का छात्र है।फरमान के पिता इरफान ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब जब उसका बेटा फरमान कॉलेज साइकिल से पढ़ने जा रहा था।वह जैसे ही थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौराहे से आगे कन्हई के खेत के समीप पहुंचा तभी पुरानी रंजिश के चलते नगर के मौहल्ला बहादुरगंज निवासी हरवंश लोधी ने नगर के ही रहने वाले अपने दोस्त रोहताश पुत्र शंकर श्रीवास्तव के साथ मिलकर उसकी साइकिल को रोक कर लाठी-डन्डो से निर्ममतापूर्वक पिटाई कर दी।साथ ही हरवंश लोधी ने उसके बेटे के सिर पर चाकू से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।घायल के पिता इरफान ने बताया कि उसकी पड़ोसी शमशीरा पत्नी नवाज अली व कु० अंजुम पुत्री नवाज अली निवासी मदीना कॉलोनी दवा लेने जा रही थीं।उन्होंने उसके बेटे को पिटते देखा तो लोगों की मदद से उसके बेटे को बचाया।वहीं उसके बेटे को घायल करने वाले रोहताश व हरवंश लोधी उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।उसके पड़ोसी ने बेटे के घायल होने की जानकारी दी।खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां फरहान की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।जहां घायल छात्र का उपचार चल रहा है।घायल छात्र के पिता ने हरवंश लोधी व रोहताश के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।पुलिस ने दोनों युवको के खिलाफ धारा 324/323/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights