बैंककर्मी बताकर महिला से हजारों रूपये ठगी कर युवक फरार,दी तहरीर

21_07_2019-moneyfghjk_19420127_114722137
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मुख्य बाजार स्टेशन रोड पर स्थित एक बैंक में थाना क्षेत्र के गांव की महिला रुपये जमा करने आयी थी।जहां बैंक के अंदर मौजूद दो युवकों ने खुद को बैंककर्मी बताकर महिला से फार्म भरने के बाद रूपये ले लिये और मौका पाकर फरार हो गये।उचक्कों के फरार होने के बाद महिला ने शोर मचा दिया और घटना की पुलिस को तहरीर दी।

मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम लऊआ निवासी कृष्णपाल की पत्नी राजवती नगर के स्टेशन रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाते में 31 हजार पॉंच सौ रुपये जमा करने आयी थी।उसी समय बैंक के अंदर मौजूद दो उच्चकों ने अपने आपको बैंककर्मी बताते हुए महिला से फार्म भरने के वहाने नकदी ले ली।महिला से नकदी लेने के बाद दोनों उचक्के युवक मौका पाकर बैंक से फरार हो गये।उचक्को को बैंक से गायव देख ग्रामीण महिला ने शोर मचा दिया।शोर की आवाज सुन लोग एकत्रित हो गये।तब ग्राहकों को महिला से ठगी की जानकारी हुई।ग्राहकों ने बैंक के बाहर जाकर उच्चके दोनों युवको को तलाश किया लेकिन वह न मिल सके।पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights