समाजवादी पार्टी ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया गोष्ठी का आयोजन
बदायूं।समाजवादी पार्टी ने प्रांतीय आवाहन पर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खिलाड़ी घेरा के अंर्तगत सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया।इससे पूर्व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश में खेल के हर क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है परंतु स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं की खोज के स्रोतों का अभाव है,स्पोर्ट्स अकेडमी की सीमित संख्या है,खिलाड़ियो को संतुलित पोषक आहार नहीं मिल पाता,खिलाड़ियों मानदेय में भेदभाव उनके पतन का मुख्य कारण है।

बदायूँ में एकमात्र स्टेडियम है जो काफी जीर्ण शीर्ण हालत में है प्रदेश की भाजपा सरकार इस ओर बिल्कुल ध्यान दे रही है।आज इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य है कि खेलों से जुड़े सभी स्थानीय खिलाड़ियो से अपील है कि वो अपनी अपनी मांगों व समस्यायो का विरोध प्रकट करें,समाजवादी पार्टी उनके इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ सड़को पर उतर कर उनका साथ देने को तैयार है।इस मौके पर यासीन अहमद गद्दी,बलबीर सिंह यादव,सलीम अहमद,राजपाल शर्मा,भानु प्रकाश,स्वाले चौधरी,प्रदीप गुप्ता,नरोत्तम सिंह,संतोष कश्यप,सुमित गुप्ता,विवेक यादव आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

