बदांयू ।आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बदायूं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लाखों शिवभक्त आषाढ़ पूर्णिमा के बाद गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। इसी को देखते हुए कछला घाट और प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।रात लगभग आठ बजे बदांयू से कछला क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने आने-जाने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली। वाहन चालकों से उनके गंतव्य स्थान की जानकारी भी ली गई।पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में बाधा न डाल सके।चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवारों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे या जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया, उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।पुलिस प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। स्थानीय नागरिकों ने भी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।