उझानी।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को उझानी नगर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ सहित नगर के गणमान्यजनों ने मंदिरों में पहुंचकर पूज्य महंतों एवं पुरोहितों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिरों में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ ने दिनेश चंद्र पाठक, पप्पू शर्मा, सचिन शर्मा, प्रीतम लाल शर्मा सहित अन्य पुजारियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सभी ने गुरुजनों के श्रीचरणों में नमन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।इस दौरान पूरे वातावरण में “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥” के श्लोक गूंजते रहे।सम्मान कार्यक्रम के बाद सचिन अग्रवाल बंटी ने कहा कि गुरु हमारे जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक हैं। उनके ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और आशीर्वाद से ही जीवन को सही दिशा, उद्देश्य और सफलता प्राप्त होती है। समस्त पूज्य गुरुजनों के श्रीचरणों में सादर प्रणाम एवं कोटि-कोटि नमन।पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने समस्त नगरवासियों एवं देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरुजनों की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, यश, सफलता और आध्यात्मिक उन्नति का वास हो।इस अवसर पर व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, राजन मेंदीरत्ता ,अंकित वार्ष्णेय, मोंटी वार्ष्णेय, विवेक राष्ट्रवादी, नीटू शर्मा,टीटू मित्तल,संदीप सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।