दरगाह और उर्स स्थल मदरसा जामियातुर्रजा में होने वाले 108वें उर्स-ए-आला हज़रत का कार्यक्रम जारी

WhatsApp Image 2026-07-29 at 11.59.12 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेलवी के तीन दिवसीय 108वें उर्स-ए-रज़वी अगले महीने की 06 अगस्त से शुरू होगा। उर्स के सभी कार्यक्रम दरगाह ताजुशारिया और उर्स स्थल मदरसा जामियातुर्रजा में काज़ी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती और जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की सदारत व जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में होंगी। जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया तीन रोज़ा 108वें उर्स-ए-आला हज़रत का कार्यक्रम उलमा-ए-इकराम और उर्स कोर कमेटी की मौजूदगी में जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के मुख्यालय से जारी कर दिया गया है। पहले दिन 06 अगस्त बरोज़ बृहस्पतिवार (जुमरात) को दरगाह ताजुशरिया पर बाद नमाज़े फजर कुरआन खव़ानी होगी।इसके बाद नातों मनकबत व हुजूर ताजुशारिया के वालिद मुफ़स्सिरे आज़म हिंद (जिलानी मियां) का सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर कुल शरीफ़ होगा। रात को बाद नमाज़े ईशा नातों मनकबत व उलमा-ए-किराम की तकरीर होगी। इसके बाद सरकार आला हज़रत के बड़े साहबजादे हुज्जतुल इस्लाम (हामिद मियां) का 10 बजकर 35 मिनट पर कुल शरीफ़ होगा। दूसरे दिन 07 अगस्त बरोज़ शुक्रवार (जुम्मा) को उर्स स्थाल मदरसा जामियातुर्रजा में बाद नमाज़े फजर कुरआन खव़ानी होगी। दोपहर 02 बजे काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मिया हामिदी मस्जिद में जुम्मे की नमाज पढ़ाएंगे। बाद नमाज़े असर नातों मनकबत व हुजूर ताजुश्शरिया का 7 बजकर 14 मिनट पर कुल शरीफ़ होगा। मुख्य कार्यक्रम बाद नमाज़े ईशा इमाम अहमद रजा़ कॉन्फ्रेंस और देश-विदेश से आए उलमा-ए-किराम और सज्जादगान की तकरीर होगी। देर रात को 1 बजकर 40 मिनट पर सरकार आला हज़रत के छोटे साहबजादे सरकार मुफ्ती-ए-आज़म हिंद का कुल शरीफ़ होगा। अंतिम दिन 08 अगस्त बरोज़ शनिवार (हफ्ता) को उर्स स्थाल मदरसा जामियातुर्रजा में बाद नमाज़े फजर कुरआन खव़ानी होगी। मुख्य कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। नातों मनकबत व देश-विदेश से आए उलमा-ए-किराम और सज्जादगान की तकरीर होगी। दोपहर को सरकार आला हजरत इमाम अहमद रज़ा खां फाजिले बरेलवी का 02 बजकर 38 मिनट पर कुल शरीफ होगा। इसी के साथ तीन रोज़ा उर्स का समापन हो जाएगा। इस मौके पर सैय्यद अजीमुद्दीन अजहरी, मौलाना शम्स रज़ा, मौलाना अज़हर खां, मौलाना आबिद उर्स कोर कमेटी से हाफिज इकराम रज़ा, डॉक्टर मेंहदी हसन, मोईन खान, समरान खान, यासीन खान, कौसर अली, अब्दुल्लाह रज़ा खां, दानिश रजा, बख्तियार खां, मोईन अख्तर, गुलाम हुसैन, रेहान रज़ा, रहबर खान, अली रजा, नावेद आलम, शाईबउद्दीन रज़वी आदि लोग मौजूद रहें ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights