पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान हज्जन राबिया अख्तर की सभा में गरजे

WhatsApp Image 2026-09-12 at 11.36.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। AIMIM की 124 शहर विधानसभा से सम्भावित प्रत्याशी हज्जन राबिया अख्तर की ओर से झुमका चौराहा के पास ग्रीन गार्डन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।सभा के मुख्य अतिथि AIMIM के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि AIMIM मजलूमों और कमजोर वर्ग की आवाज है। बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की सोच को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बरेली शहर में पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है और हज्जन राबिया अख्तर जैसी मेहनती नेता की वजह से पार्टी का जनाधार बढ़ा है।सभा को संबोधित करते हुए 124 शहर विधानसभा से सम्भावित प्रत्याशी हज्जन राबिया अख्तर ने कहा कि शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सड़कों, नालियों और पानी की समस्या बनी हुई है। अगर जनता ने मौका दिया तो वह शहर विधानसभा के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगी।
प्रदेश पदाधिकारी हकीम अब्दुल सलाम, निजाकत अली कम्भोर, मलिक मोनिश , प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी, जिलाध्यक्ष मो. असलम एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अन्ने सकलैनी, जिला महासचिव गुडडू अल्वी, विधानसभा अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन , नसीम खां, नईम,गुल मो. मदार, इरफान अंसारी, फुरकान अंसारी, उवैस खां, शकील खां, अनवर चौधरी, इल्यास कुरैशी, यूसुफ अली एडवोकेट, अमजद खां आदि सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने महताब चौहान का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights