पार्क की जमीन पर बनी कामधेनु गौशाला पर चला बुलडोजर

WhatsApp Image 2026-07-28 at 4.20.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मौलानगर में मंगलवार को पार्क की सरकारी जमीन पर बनी कामधेनु गौशाला पर बरेली विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।पुलिस और पीएसी की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया गया।कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, जिससे अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हुई, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही।सुबह से ही पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। प्रेमनगर थाना पुलिस, पीएसी, सीओ सिटी और मजिस्ट्रेट मौके पर तैनात रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थेमौलानगर में महामंडलेश्वर संजीव गौड़ द्वारा संचालित कामधेनु गौशाला पर पार्क की सरकारी जमीन पर निर्माण किए जाने का आरोप था। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में बरेली विकास प्राधिकरण से शिकायत की थी। जांच के बाद ने निर्माण को अवैध मानते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए थे।इससे पहले 24 जुलाई को भी कार्रवाई प्रस्तावित थी। उस दिन पुलिस और पीएसी सुबह से मौके पर तैनात रही, लेकिन BDA की टीम नहीं पहुंचने के कारण कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस सुरक्षा के बीच ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया।कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए अधिकारियों से बहस की। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर पीछे हटाया और सुरक्षा घेरे में बुलडोजर की कार्रवाई जारी रखी।करीब 500 वर्गगज पार्क की भूमि पर गौशाला का निर्माण कर लिया गया था, जिससे बच्चों के खेलने और क्षेत्रवासियों के टहलने के लिए उपलब्ध सार्वजनिक स्थान समाप्त हो गया था। इसी शिकायत के आधार पर बीडीए ने जांच कर कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights