चलती ट्रेन के फुटबोर्ड पर यात्रा न करें, इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों से की अपील

WhatsApp Image 2026-07-27 at 6.21.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल प्रशासन ने रेल यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में चलती ट्रेन के पायदान (फुटबोर्ड) पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करें। मंडल प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर एवं जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकती है।
रेल प्रशासन के अनुसार कई यात्री लापरवाही या रोमांच के कारण ट्रेन के दरवाजे अथवा फुटबोर्ड पर यात्रा करते हैं। इससे अचानक झटका लगने, संतुलन बिगड़ने, विद्युत खंभों या पुलों से टकराने तथा ट्रेन से गिरने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी घटनाओं में गंभीर चोट, स्थायी विकलांगता या जान-माल की अपूरणीय क्षति हो सकती है।
इज्जतनगर मंडल ने बताया कि रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 156 के तहत चलती ट्रेन के फुटबोर्ड पर यात्रा करना दंडनीय अपराध है। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे हमेशा कोच के अंदर सुरक्षित स्थान पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा करें तथा अपने परिवार और सहयात्रियों की सुरक्षा के प्रति भी सजग रहें।
यात्रियों को जागरूक करने के लिए मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए भी सुरक्षा संबंधी संदेश नियमित रूप से प्रसारित किए जा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights